हर कदम विकास की ओर, हर प्रयास समाज के लिए।

मैं, मुकुल अग्रवाल, आप सभी से यह कहना चाहती हूं कि मेरा हर कदम आपके विकास के लिए है और हर प्रयास समाज के हित में। आपके सहयोग से हम एक ऐसा समाज बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति सशक्त हो, हर महिला सम्मानित हो, और हर परिवार खुशहाल।

संक्षिप्त विवरण

मेरा यह विश्वास है कि समाज का असली विकास तब होता है, जब हम सब मिलकर इसे अपना कर्तव्य मानें और हर कदम जनहित की ओर बढ़ाएं। मेरा हर प्रयास आपके विश्वास और सहयोग से प्रेरित होता है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं कि हमारा हर कदम हमारे समाज को सशक्त और सशमर्थ बनाए।

मुझे हमेशा यह एहसास रहा है कि केवल व्यक्तिगत सफलता से समाज नहीं बदलता, बल्कि जब हम सब मिलकर एक-दूसरे का हाथ थामते हैं और आगे बढ़ते हैं, तभी असली परिवर्तन होता है। चाहे वह झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा हो, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हो, या युवाओं को अवसर प्रदान करने की बात हो, मेरा हर प्रयास यही संदेश देता है कि हमारा समाज एक साथ आगे बढ़े।

आज मैं आपसे यह वादा करती हूं कि मेरे हर निर्णय, हर प्रयास, और हर कदम का उद्देश्य आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। आप सभी के समर्थन से ही हम न केवल अपने समाज का, बल्कि अपने देश का भी उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।

आइए, हम सब मिलकर इस संकल्प को और मजबूत करें। आपका साथ और विश्वास ही मेरी ताकत है। “हर कदम विकास की ओर, हर प्रयास समाज के लिए”—यही मेरी यात्रा का मार्गदर्शक है और यही मेरी प्रेरणा।

उद्यम यात्रा

भारतीय जनता पार्टी में योगदान

सन् 1997 से सक्रिय सदस्य:

  • अध्यक्ष, नांगल राया मंडल महिला मोर्चा, नई दिल्ली (2000-2002)
  • प्रभारी, नांगल राया मंडल महिला मोर्चा, नई दिल्ली (2003-2004)
  • संयोजिका, पश्चिमी जिला महिला मोर्चा, नई दिल्ली (2005)
  • सदस्य, दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी (2006-2008)
  • सदस्य, दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा (2009-2010)
  • महामंत्री, पश्चिमी जिला महिला मोर्चा, नई दिल्ली (2011)
  • अध्यक्ष, पश्चिमी जिला महिला मोर्चा, नई दिल्ली (2012-2013)
  • महामंत्री, दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा, नई दिल्ली (2014-2015, 2016-2017)
  • उपाध्यक्ष, पश्चिमी जिला, नई दिल्ली (2017-2018)
  • उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा (2018-2021)

प्रमुख उपलब्धि:

  • 800 लोटस यूथ फार्म भरे

सामाजिक गतिविधियां

  • महामंत्री, नवयुवक रामलीला मंडल (नांगल राया एवं लाजवंती गार्डन, नई दिल्ली)
  • अध्यक्ष, डी-1 बी ब्लॉक, आरडब्ल्यूए, जनकपुरी, नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (महिला विंग)
  • राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (महिला विंग)
  • एच.एस.पी.ओ. (Honorary Special Police Officer)
  • पुलिस मित्र (2017-2020)
  • सदस्य, प्रबंधन समिति, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली (4 वर्ष)

नौकरी

  • तकनीकी अधिकारी, वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार (13 वर्ष)

वर्तमान कार्यक्षेत्र

  • डायरेक्टर, एन.जी.ओ. निष्ठा (रजि.), एक सामाजिक संस्था
  • प्रोपराइटर, एरो एड एजेंसी एवं एरो कोरियर

सम्मान

  • राष्ट्रीय वैश्य परिषद द्वारा “महालक्ष्मी वरदान” से सम्मानित
  • दिल्ली रत्न अवार्ड 2022 (श्री अमोघलीलादास प्रभु जी द्वारा)

शैक्षणिक योग्यता

  • बी.एससी.
  • एम.ए. (समाजशास्त्र)

खेलकूद

  • क्रॉस कंट्री रेस विजेता

व्यक्तिगत विवरण

  • पति: श्री एस.के. अग्रवाल (पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक)
  • पारिवारिक पृष्ठभूमि:
    • प्रतिष्ठित परिवार, कानपुर एवं दिल्ली
    • यूपी बोर्ड में स्कॉलरशिप प्राप्त

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

संपर्क करें :

स्थायी पता

डी-1बी/2ए, जनकपुरी, नई दिल्ली - 110058

फोन नंबर

+91 98112 54535 | 11-47533193

ईमेल

mukul24.bjp@gmail.com